MUZAFFARPUR

बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? एंबुलेंस में बे’होश लड़की से गैं’गरेप पर ‘नीतीश के कुशासन’ पर भड़के तेजस्वी

बिहार के गयाजी ज़िले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दरिंदगी भरी वारदात सामने आई है। जिसने न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। बोधगया में होमगार्ड बहाली के दौरान 26 वर्षीय महिला अभ्यर्थी के साथ चलती एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। वहीं इस घटना को लेकर अब नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया है कि क्या आप इसे राक्षस राज कहेंगे?

मोदी-नीतीश का कुशासन

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा है कि, प्यारे बंधुओं और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। गया में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? अपराधियों द्वारा संरक्षित दुराचारी राज कहेंगे? महाजंगल राज कहेंगे अथवा मोदी-नीतीश का कुशासन कहेंगे?

मोदी नीतीश का दैत्य राज

तेजस्वी ने आगे लिखा कि, मोदी-नीतीश के दैत्य राज में प्रतिदिन माताओं-बहनों-बेटियों और मासूमों की अस्मिता को ऐसे ही लूटा जा रहा है लेकिन मजाल है कि कोई मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार की अनियंत्रित घटनाओं पर अपनी जुबान हिला सके? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके दो कथित डिप्टी की ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी आपराधिक है। अगर ऐसी घटनाओं पर भी पूर्वाग्रह से ग्रस्त कथित प्रबुद्ध और न्यायप्रिय लोगों का खून नहीं खौलता तो समझों ऐसे लोग अव्वल दर्जे के घोर जातिवादी और पक्षपाती लोग है।

शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हो गई थी छात्रा 

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात बीएमपी-3 परिसर में हुई। जहाँ शारीरिक परीक्षण के दौरान युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दरिंदों ने उसे बेहोशी की हालत में अपनी हवस का शिकार बना डाला।  इमामगंज थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने होश में आने के बाद बताया कि एंबुलेंस में मौजूद तीन से चार लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

2 गिरफ्तार बाकी की तलाश  

इस अमानवीय कृत्य में एंबुलेंस का ड्राइवर और टेक्नीशियन भी शामिल थे। बोधगया थाने में FIR दर्ज होने के बाद एसएसपी आनंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अहम सुराग जुटाए हैं और बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान के अनुसार, गाड़ी में कम से कम चार लोग मौजूद थे, लेकिन अभी तक सिर्फ दो की गिरफ्तारी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.