मुजफ्फरपुर : सावन माह में श्रद्धा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के शिवदाहा तिरसठ गांव से 60 कांवरियों का दल बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकला। कांवरिया दल पहले सुल्तानगंज जाएगा। वहां से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेगा। श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ पर जलाभिषेक करेंगे।

सबसे पहले कांवरियों ने गांव के पंचमुखी शिव मंदिर में पूजा-पाठ की। जिसके बाद बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल मार्च निकाला गया, वहां भी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा शुरू की। मंदिर से निकलते के दौरान पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कांवरियों ने शिव मंदिर के अलावा गणेश मंदिर, देवी स्थान और महावीर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। हर साल शिवदाहा से बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा धाम जाते हैं।

यह यात्रा सिर्फ धार्मिक ही नहीं है बल्कि यह गांव के युवाओं के लिए अनुशासन, समर्पण और सेवा का प्रतीक बन गई है। शिवदाहा की गलियों में निकलती कांवर यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक माहौल में डुबो दिया है।








Leave a Reply