समस्तीपुर: बिहार में रोज हत्या के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सब्जी बाजार में जमानत पर बाहर आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई.

सब्जी खरीदने बाजार गया था सुमित
मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ महाकाल निवासी जितवारपुर हसनपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुमित कुमार (मृतक) अपने पड़ोसी मित्र के साथ बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था.

हत्या में शामिल दो अपराधी
बाजार पहुंचने के बाद वो बाइक पार्क करके बाजार में खड़ा था. इसी बीच बेखौफ अपराधियों ने सुमित कुमार (मृतक) को गोली मार दी. दो अपराधियों ने हत्या की घटना को कृष्णा हाई स्कूल के सामने गुरुवार की शाम अंजाम दिया है.

बाजार में मची अफरा-तफरी
घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया.

क्या कहते हैं एएसपी
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सुमित कुमार (मृतक) कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. अभी वह जमानत पर था. उन्होंने कहा कि सुमित कुमार पर एक किसान की हत्या का आरोप था.
17 जुलाई को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 17 जुलाई को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पटना के पारस अस्पताल में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. चंदन मिश्रा इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आया था. उस पर 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे.






Leave a Reply