MUZAFFARPUR

विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, दूसरे गेट से सदन के भीतर गए सीएम नीतीश

बिहार : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार सदन में जाने के लिए पहुंचे तो विपक्षी विधायकों ने उन्हें रास्ता नहीं दिया जिसके बाद सीएम को दूसरे रास्ते से सदन के भीतर जाना पड़ा।

दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत होने के दिन से ही विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।

बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा में सदन के मुख्य गेट को विधायकों ने बैनर पोस्टर लेकर जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगा। इसी बीच सीएम विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें सदन के भीतर जाने का रास्ता नहीं दिया गया, जिसके बाद सीएम दूसरे गेट से सदन के भीतर गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.