MUZAFFARPUR

बिहार के रक्सौल स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट

बिहार : रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पटना से आयी सीबीआई की टीम ने पार्सल कार्यालय में छापेमारी कर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बुकिंग क्लर्क बीरेश कुमार को गिरफ्तार किया। बीरेश की निशानदेही पर समस्तीपुर से रक्सौल के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चन्द्र को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

सीबीआई के मुताबिक, स्थानीय व्यवसायी ने शिकायत की थी कि रक्सौल रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र पार्सल बुकिंग के लिए उनसे 90 हजार रुपये मांग रहे हैं। मामले के सत्यापन के बाद मंगलवार को उन्हें 20 हजार रुपये देना था। शेष राशि बाद में देनी थी। इस बीच सीबीआई की टीम भी रक्सौल पहुंच गई। सीबीआई की डीएसपी रूबी कुमारी ने बताया कि व्यवसायी ने रक्सौल स्टेशन पहुंचकर वाणिज्य अधीक्षक से फोन पर बात कर रुपये देने की बात कही।

णिज्य अधीक्षक ने बताया कि वह बाहर है। बुकिंग क्लर्क को रुपये दे दीजिए। वह पे फोन पर डाल देगा। बुकिंग क्लर्क के रुपये लेते ही सीबीआई ने उसे दबोच लिया। डीएसपी ने बताया बुकिंग क्लर्क के पकड़े जाने के बाद समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक मानिकचंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.