MUZAFFARPUR

काले कपड़ों में पूरा विपक्ष, सफेद कुर्ते में सदन पहुंचे तेज प्रताप, बोले- सादा जीवन, उच्च विचार

बिहार : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन पूरा विपक्षा एक अलग ही ड्रेस कोड में नजर आया। विपक्ष के विधायक काले कपडों में दिखे। विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी काली साड़ी में सदन पहुंचीं। लेकिन राजद से निष्कासित चल रहे तेज प्रताप सफेद कुर्ता-पजामा में नजर आए। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार। तेज प्रताप ने कहा कि काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं। शनिचरा ग्रह मेरे ऊपर रहता है ना… इसलिए शनिवार को हम काला कुर्ता पहनते हैं।

सदन आने पर अंदर नहीं जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हाजिरी लगा रहे हैं। एक तरफ एसआईआर के खिलाफ पूरा विपक्ष हमलावर है। मंगलवार को काले कपड़ों में विपक्ष के विधायक पहुंचे। सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया।

बाहर पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। वहीं सदन के अंदर वेल में जाकर विरोध किया। इस दौरान मार्शलों से भी विधायकों की धक्कामुक्की हुई। रिपोर्टिंग टेबर को पलटने की कोशिश की गई। इस दौरान स्पीकर नंद किशोर यादव ने कई मौकों पर विपक्ष के विधायकों को समझाते नजर आए।

हंगामे के बीच सदन में 6 विधेयक पास कराए गए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण का कार्य बंद नहीं हुआ तो बिहार के लाखों लोग वोट डालने से वंचित हो जाएंगे। यह एक बहुत ही गंभीर विषय है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहीं पर इसे खत्म भी किया जा रहा है। हम लोग इस मुद्दे पर चुप बैठने वाले नहीं है, पुनरीक्षण के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.