मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामदयालु शहीद द्वार स्थित अनमोल सेवा संघ निःशुल्क कांवरिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कावरिया बंधु के लिए निःशुल्क चाय, ठंडा पानी, गर्म पानी, मेडिकल, दवा , ठहराव सहित कई सुविधाएं प्रदान की गई।




मौके पर संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि यह समिति पिछले 40 वर्षों से अधिक से सावन माह में कावरिया बंधु के लिए निःशुल्क सेवाएं प्रदान करता चला आ रहा है और आगे भी बाबा गरीबनाथ नगरी में जलाभिषेक के लिए जो कावरिया बंधु आयेंगे उनके लिए तैयार रहेगा।





इस दौरान समिति के सेवा देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पवन कुमार ,सचिव अमृत कुमार ,अमित कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार ,अजीत ,प्रतीक ,शिव ,राज ,
सत्यम ,चुलबुल ,राजा ,सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे



Leave a Reply