मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, कोई स्वास्थ्य शिविर के जरिए जनता से जुड़ रहा है, तो कोई जनसंवाद के माध्यम से अपना समर्थन जुटा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 94 से जन सुराजपार्टी के भावी प्रत्याशी डॉ. A.K. दास ने आज अपने समर्थकों के साथ रामबाग के चकवासु इलाके में व्यापक क्षेत्र भ्रमण कर जन संवाद किया।



साथ ही उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। डॉ. दास ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए स्थानीय रोज़गार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल वादों का नहीं, बल्कि ज़मीनी काम और नीयत का इम्तिहान है। अब देखना यह है कि चुनावी वादों की इस होड़ में कौन प्रत्याशी वास्तव में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है।










Leave a Reply