MUZAFFARPUR

बिहार में सीएम नीतीश के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं, महिला सीओ से अ’पराधियों ने की लू’टपाट

सासराम : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. यहां अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अधिकारियों से भी लूटपाट करने लगे हैं। रोहतास जिले में अपराधियों ने महिला सीओ से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

मामले में बताया गया कि सूर्यपुरा अंचल की महिला अंचलाधिकारी (सीओ) गोल्डी कुमारी के साथ दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर गुरुवार शाम लूटपाट की घटना हुई थी।बताया गया कि घटना के समय सीओ अपने मित्र के साथ पहाड़ी की सैर पर गई थीं। इसी दौरान लुटेरों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

तीन लुटेरे गिरफ्तार

महिला सीओ से हुई लूट की घटना ने पुलिस ने गंभीरता से लिया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी करसेरुआ गांव के निवासी – 1. शुभम उर्फ संदीप बिंद (पिता: रामदेव बिंद), 2. पवन कुमार (पिता: पूर्नवासी बिंद), 3. जैकी गुप्ता (पिता: देवानंद शाह) को उनके घर के गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.