मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में घर वालों ने पिंड छुड़ाने के लिए घर बैठे लड़के से शादी करा दी। तीन साल तक वह ससुराल में प्रताड़ना भी सहती रही। फिर अचानक बचपन का साथी मिला और बदल गई दुनिया। मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में एक नवविवाहिता महिला ने पति को छोड़कर अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ली है।


महिला दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका यह दोस्त भी उसी जिले का है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में शादी रचाई और अब कोर्ट मैरिज करने की बात कही है।



शादी करने पहुंची नवविवाहिता ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई ने जबरन उसकी शादी कर दी थी, जिसके बाद से वह लगातार प्रताड़ना का शिकार होने लगी। जब इस बात की जानकारी उसके बचपन के दोस्त को मिली, तो वह उसे अपनाने को तैयार हो गया। वह शादीशुदा महिला से भी शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों ने मुजफ्फरपुर के एक मंदिर में शादी कर ली।






Comment here