मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला के अवसर पर आगामी 13 जुलाई को महाकाल सेवा दल द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है।


जहां महादेव उज्जैन के तर्ज पर तंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे।



यह पालकी शोभा यात्रा सीढ़ी घाट से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर में समाप्त होगी।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई नामचीन गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।


इसे लेकर महाकाल सेवा दल संरक्षक रमेश रत्नाकर ने शहरवासियों से अपील किया कि लोग जहां भी हो वहीं से इस शोभायात्रा का दर्शन कर पुष्प की वर्षा करें, महाकाल का स्वागत करें।





Leave a Reply