मुजफ्फरपुर: सावन की पुण्य बेला में, जहां हर दिशा ‘बोलबम’ के उद्घोष से गूंजती है, वहीं इस बार भी बाबा गरीबनाथ सेवा समिति, दर्शनीया धर्मशाला, कफेन, मुजफ्फरपुर द्वारा “बाबा गरीबनाथ महोत्सव-2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।


इस पवित्र महोत्सव का उद्देश्य कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा, आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है।


मुख्य आकर्षण
इस अवसर पर भक्ति संध्या में होंगे सुप्रसिद्ध बोलबम गायक सुनिल छैला बिहारी, जिनकी प्रस्तुति से शिव भक्त भक्ति रस में सराबोर हो उठेंगे।


सेवा शिविर
हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा गरीबनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कावड़ियों के लिए

जलपान, स्वास्थ्य जांच, विश्राम स्थल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

आयोजक
सावन माह शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन होता है और ऐसे में कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। यह आयोजन इसी भावना को समर्पित है।






Leave a Reply