MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: भाकपा माले महासचिव का.दीपंकर ने किया बदलो सरकार- बदलो बिहार’ का आह्वान

मुजफ्फरपुर: भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज औराई विधान सभा क्षेत्र के कटाई पंचायत के उफरौली गांव में और गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेनीबाद में आयोजित ‘बदलो सरकार, बदलो बिहार जन संवाद सभा’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने पूरे बिहार में बदलो बिहार यात्रा शुरू की है.

बिहार में बीस सालों से जो सरकार चल रही है उसने बिहार को पूरी तरह से बदनाम कर दिया है. यहां सुशासन और विकास के नाम पर लुटेरे माफियाओं, दंगाइयों और अपराधियों की सरकार चल रही है.

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रूपये से 1100 रूपये करने में बीस साल लग गए और वह भी तब जब चुनाव सामने आ गया है.

उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन कि सरकार बनी तो महिलाओं के माइक्रो फाइनेंस समेत सारे कर्ज माफ होंगे और हर महिला को 2500 रूपये प्रतिमाह मिलेगा, जैसा कि झारखंड में हुआ है.

उन्होंने हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न आयोगों में आरएसएस कि सिफारिश एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्तियों को लेकर हुए खुलासे का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को यह जवाब देना होगा कि उन्होंने आरएसएस के किन -किन लोगों को कहां -कहां बिठा रखा है.

उन्होंने कहा कि आनेवाले बिहार चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आ रहे है. वे कहते हैं कि वे बाबा साहेब अम्बेडकर को दिल में रखते हैं लेकिन वे वक्फ संशोधन क़ानून और नागरिकता क़ानून को लाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर अमादा हैं.

वे बिहार के लोगों के हमदर्द बनते हैं लेकिन दिल्ली समेत देशभर के शहरों में बसे प्रवासी बिहारी मजदूरों के घरों पर बुलडोजर चलवा रहें हैं.

उन्होंने कहा कि अमरीका और इजरायल के पिछलाग्गूपन की वजह से अपने पड़ोसियों समेत भारत दुनिया के तमाम देशों से अलग-थलग पड़ गया है. जब पहलगाम की आतंकी घटना हुई तो यह भी साबित हो गया कि विदेश नीति की तरह उनकी आंतरिक सुरक्षा नीति भी पूरीतरह विफल हो चुकी है.

उन्होंने राज्य में महिलाओं, दलितों और अकालियतों पर बढ़ती हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार को अब छुट्टी देने का समय आ गया है. भाजपा अब भी उन्हें साथ रखे हुई है कि वह पर्दे के पीछे से अपनी सरकार बनाकर बिहार पर भी अपना बुलडोजर राज थोप कर बिहार को पुरी तरह बर्बाद कर सके.लेकिन हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे. बिहार हरियाणा और महाराष्ट्र के रास्ते नहीं, झारखंड के रास्ते आगे बढ़ेगा. बिहार में सरकार बदलेगी और बिहार बदलेगा.

उन्होंने बिहार की भयावह ग़रीबी का उल्लेख करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने हर गरीब परिवार को दो लाख रूपये कि सहायता राशि देने कि घोषणा से मुकर जाने का आरोप लगाया और 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान कि नौवीं अनुसूची में शामिल करने कि मांग की.

वरिष्ठ माले नेताओं माले पोलित ब्यूरो सदस्य और ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव विधान पार्षद शशि यादव, ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी, खेग्रामस के महासचिव व मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा, ने भी सभा को संबोधित किया.

सभा को संबोधित करनेवाले अन्य प्रमुख नेताओं में औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आफताब आलम और गायघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व किसान नेता जितेंद्र यादव, भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य और खेग्रामस के राज्य अध्यक्ष मनोज मंजिल, आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायिका मंजू प्रकाश ने भी संबोधित किया. उफरौली की सभा का संचालन माले प्रखंड सचिव मनोज यादव और बेनीबाद सभा की अध्यक्षता जगन्नाथ पासवान और संचालन माले नेता जितेन्द्र यादव ने किया।

पटना से सड़क मार्ग से चलकर पहुंचे मुजफ्फरपुर

भाकपा( माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं – ऐपवा की महासचिव महिला नेत्री मीना तिवारी और पार्टी के मुखपत्र ‘समकालीन लोकयुद्ध’ के सम्पादक संतोष सहर के साथ सड़क मार्ग से चलकर पहले मुजफ्फरपुर पहुंचे. भाकपा (माले) जिला सचिव कृष्णमोहन व जिले के अन्य नेताओं के साथ वे पितैझिया, रुन्नीसैदपुर और औराई होते हुए कटाई पंचायत स्थित उफरौल गांव पहुंचे.

बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा जाले होते हुए औराई और गायघाट- बेनीबाद पहुंची

भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य का. धीरेन्द्र झा, महिला नेत्री शशि यादव, खेग्रामस के राज्य अध्यक्ष पूर्व विधायक मनोज मंजिल, छात्र संगठन आइसा के महासचिव प्रसेनजीत, भाकपा(माले) के दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, समस्तीपुर के पार्टी नेता फूलबाबू सिंह, रंजीत राम और सुरेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में 20 जून को जटमलपुर (समस्तीपुर) से शुरू हुई बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा हायाघाट, बहेड़ी, बेनीपट्टी, राजनगर, जाले होते हुए आज सुबह औराई विधानसभा क्षेत्र के उफ़रौली और वहां से चलकर बेनीबाद पहुंची.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.