मुजफ्फरपुर: कथैया थाना क्षेत्र में लगातार लूट, गोलीबारी और मोटरसाइकिल चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही थीं।

इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं पाने और अपराधियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।


एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अब तक 107 जैसी कोई प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई थी।

लापरवाही और अपराध पर अंकुश न लगाने के आरोप में थानाध्यक्ष को सामान्य जीवन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अपराध पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।






Leave a Reply