मुजफ्फरपुर: जन सुराज मुज़फ्फरपुर प्रमंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जन सुराज प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना, चुनावी अभियान में प्रमंडल समिति की भूमिका तय करना एवं विभिन्न सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान करना था।

इसके साथ ही चुनाव अभियान की व्यापक रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और जमीनी स्तर पर कार्यों को सशक्त बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।

किशोर कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के राजनीतिक बदलाव की दिशा में जन सुराज की यह रणनीतिक बैठक एक निर्णायक कदम है।

उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर गांव-गांव तक जन सुराज के विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमंडल से जुड़े सभी प्रमुख सदस्य समय पर उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।






Leave a Reply