MUZAFFARPUR

मवेशी के चारे की आड़ में मोहब्बत का चारा, गाछी में पकड़े गए नाबालिग प्रेमी जोड़े कीकुटाई के बाद कराई गई शादी

मवेशी के चारे की तलाश में निकली एक नाबालिग युवती अचानक प्रेम के गाछी में जा फंसी, और वहीं उसके नाबालिग प्रेमी संग संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई।

इसके बाद जो हुआ, वह समाजिक ‘न्यायपालिका’ का वह संस्करण था, जिसमें न तो उम्र पूछी जाती है, न कानून पढ़ा जाता है—सीधा फैसला: शादी कराओ, वीडियो बनाओ और सोशल मीडिया पर अपलोड करो!

घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती ने घर से कहा था कि वो मवेशी के लिए चारा लेने जा रही है, लेकिन असल चारा तो प्रेम था—जो वह एकांत गाछी में अपने नाबालिग प्रेमी के साथ चर रही थी।

ग्रामीणों ने जब इस ‘अप्राकृतिक चरवाही’ को पकड़ा, तो परिजनों को बुलाया गया। फिर क्या था—मां-बाप आए, पंचायत बैठी और कानून को ताक पर रखकर एक सार्वजनिक शादी रचाई गई।

इस पूरे ग्राम्य प्रेम कथा का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। हालांकि मुजफ्फरपुर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता, पर ‘लोकतंत्र के डिजिटल मंच’ यानी फेसबुक और व्हाट्सऐप पर यह वीडियो “लव इन गाछी – द अनएडिटेड वर्जन” बन चुका है।

अब असली सवाल यह है—क्या सरकार और प्रशासन के कानों में यह शादी शहनाई की तरह गूंजेगी या कानूनी कार्रवाई की घंटी बनेगी? बाल विवाह कानून का उल्लंघन हो चुका है, लेकिन ‘समाज के ठेकेदारों’ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,

उन्हें तो बस दो प्रेमियों को सात फेरे दिलवाकर ‘मर्यादा की रक्षा’ करनी थी—चाहे वो बाल अधिकारों की हत्या करके ही क्यों न हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.