MUZAFFARPUR

जीवित नेता की फोटो पर चढ़ाई श्रद्धांजलि वाली माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की लालूू यादव की तस्वीर पर माला चढ़ाते तस्वीरें वायरल

सीवान में राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने अपने आवास पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लालू की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी और केक काटा।

कार्यक्रम में सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे। विधायक के बाद कार्यकर्ताओं ने भी लालू की तस्वीर पर माला चढ़ाई।

यह देख लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि आमतौर पर किसी की मृत्यु के बाद ही तस्वीर पर माला चढ़ाई जाती है।

लालू यादव को दिया भगवान का दर्जा

इस विवाद पर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव उनके नेता और अभिभावक हैं। उन्होंने कहा कि लालू उनके लिए भगवान समान हैं, इसलिए उनकी पूजा की। विधायक ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे घबराकर इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

यह घटना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर राजद पर निशाना साध रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.