MUZAFFARPUR

मां के गहने बेच पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही बीवी साथी कर्मी के साथ फरार

बिहार के वैशाली जिले में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी नौकरी मिलने के बाद उसे और अपनी बेटी को छोड़ दिया। अब पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पंकज कुमार साह ने फरवरी 2020 में पूजा कुमारी से शादी की थी। पंकज ने अपनी मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया और अग्निशमन विभाग में नौकरी दिलवाई। पूजा की पोस्टिंग 2023 में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई।

ट्रेनिंग के दौरान पूजा का एक साथी फायरमैन राहुल राय से प्रेम संबंध बन गया जो आरा जिला के रहने वाला है और वे सहरसा जिले में पोस्टेड है।

जब पंकज अपनी पत्नी से मिलने गए, तो उन्हें पूजा के कई अन्य अवैध संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर पूजा ने पंकज और उनके चार साल की बेटी को वहां से भगा दिया।

प्रेमी के साथ मिला आपत्तिजनक वीडियो

दो साल में पूजा केवल चार दिन अपने मायके आई। इस बीच पंकज को पूजा और उसके प्रेमी का एक आपत्तिजनक वीडियो मिला। जब पंकज यह वीडियो लेकर ससुराल गए, तो वहां उन्हें ही धमकी दी गई। ससुराल वालों ने कहा कि अगर पूजा को तलाक नहीं दिया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

चार साल की बेटी भी मां के पास नहीं जाना चाहती

दंपति की चार साल की बेटी भी अपनी मां से नाराज है और उसके पास जाने से मना करती है। पंकज ने अब चांदपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

इस संबंध में चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.