पटना: बिहार के पटना में कोरोना संक्रमण अपना पैर पसार रहा है. संक्रमितों की पहचान के कारण राजधानी हॉटस्पॉट बन रहा है. बीते 24 घंटे में पटना में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं. तीनों पॉजिटिव मरीजों की पहचान निजी लैब की रिपोर्ट से हुई है. कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है.

34 मरीज एक्टिव: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय संक्रमितों की संख्या 34 है, जबकि 30 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में मिले तीनों मरीज संक्रमण के हल्के से मध्य लक्षण के साथ होम आइसोलेशन में हैं.

पटना के सभी क्षेत्रों में संक्रमण
पटना जिला सिविल सर्ज
न डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नए मामले नेऊरा, दानापुर, दीघा, कुम्हार, राजीवनगर और कंकड़बाग में मिले हैं. बीते
दिनों बख्तियारपुर के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों में एक्सीबिशन रोड, मीठापुर और हनुमान नगर जैसे इलाकों में भी मामले सामने आए हैं.


लापरवाही बनी चिंता का सबब: पटना में कोरोना के बढ़ते मामले पर चिंता जाहिर करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि अधिकांश लोग सर्दी-खांसी, बुखार और शरीर दर्द को मौसमी बीमारी मानकर कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं.

अस्पतालों में मरीज मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग नहीं कर रहे. स्वास्थ्य संस्थानों में चेहरे पर मास्क सभी के लिए अनिवार्य हो जाना चाहिए. क्योंकि लापरवाही के कारण अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा है.






Leave a Reply