पटना: बिहार में मानसून लेट हो गया है. ऐसे में मौसम का डबल असर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जहां 19 जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं आधे जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी है.

बिहार में बारिश: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिला शामिल है.

19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में मौसम विभाग ने 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जतायी है. इन सभी 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में हीट वेव: बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में हीट वेव की चेतावनी है. इन जिलों में मौसम गर्म और आद्र रहेगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश और लू का अलर्ट एक साथ: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण उत्तर बिहार में तेज हवा और हल्की बारिश ला रही है. दूसरी ओर दक्षिण बिहार में नमी की कमी के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है.

मंगलवार को गर्म रहा रोहतास
मंगलवार को रोहतास बिहार का सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सिर्फ छपरा में 0.2 डिग्री की तापमान में गिरावट आयी. अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ.

कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में मानसून की एंट्री 12 से 15 जून तक हो जाना था लेकिन अब लेट होने की संभावना है.

संभवत: 17 जून को पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मानसून बिहार में प्रवेश करने की संभावना है. इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.




Leave a Reply