BIHARPATNASTATE

78 के हुए लालू यादव: राबड़ी आवास पर जुटे कार्यकर्ता, काटा 78 पाउंड का केक, देखें तस्वीरें

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 11 जून 1948 को गोपालगंज के फुलवरिया गांव में एक गरीब ग्वाला परिवार में हुआ था.

लालू के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है. वहीं सोशल मीडिय पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. वहीं पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है.

78 पाउंड का लालू ने काटा केक

लालू यादव के बर्थडे को आरजेडी ने सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

यह निर्णय आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बड़ा संदेश देने का मंच भी बन गया है. वहीं पटना में राबड़ी देवी के आवास पर 78 पाउंड का केक काटा गया.

इस दौरान बेटी मीसा भारती के साथ पूरा परिवार लालू यादव के साथ दिखा. नाती-नातिन के साथ लालू ने टेबल में रखे अलग-अलग केक काटे.

रोहिणी ने पिता को बताया सुपरमैन

वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को सुपरमैन बताया है. एक्स पर रोहिणी लिखती हैं, “हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच,

हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. हैप्पी बर्थडे पापा.” वहीं तेजस्वी यादव की पत्नी और लालू की बहू ने भी बधाई दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.