MUZAFFARPUR

खान सर की शादी में आमंत्रण न मिलने से टूटे गुरु रहमान, कहा-‘मैं बजरंगबली से पूछ रहा हूं कि इतना गरीब क्यों हो गया’

पटना के लोकप्रिय शिक्षक खान सर की शादी और रिसेप्शन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वीडियो, तस्वीरें और बधाइयों की बाढ़ ने इस मौके को एक राष्ट्रीय चर्चा बना दिया है।

लेकिन इस खुशी के माहौल के बीच एक भावनात्मक मोड़ भी सामने आया, जो मिला गुरु रहमान की पीड़ा से।

भाई जैसे सूट पहनने की बात हुई थी

गुरु रहमान, जो कभी खान सर के बेहद करीबी माने जाते थे, मीडिया से बात करते हुए भावुक हो उठे।

उन्होंने कहा मैं बेइंतहा दर्द में हूं… उन्होंने कहा था कि दोनों भाई एक जैसे सूट पहनेंगे। मैंने डांस करने की भी बात कही थी।”

एक शिक्षक की उम्मीद और टूटता हुआ दिल

रहमान ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन अपनी पत्नी और बच्चों को तैयार रहने को कहा, शायद कोई बुलावा आ जाए। लेकिन रात 9 बजे तक वह आस लगाए बैठे रहे।

उनकी यह बात न केवल उनकी आशा का प्रतीक है, बल्कि एक टूटते रिश्ते की पीड़ा भी उजागर करती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.