मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, जहां आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं के खिलाफ जोरदार जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।


जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. विजयेश कुमार ने किया। यह रैली बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सरकार की नाकामी के खिलाफ जनता के गुस्से का प्रतीक बनी।


जिसमें कल्याणी चौक पर बिहार के मंत्रियों विजय चौधरी, विजय सिंह और ललन सिंह के पुतले दहन किए गए। जो राज्य सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को दर्शाता है। रैली की शुरुआत सुबह 8:00 बजे कफेन से हुई, जो रामदयालु, अघोरिया बाजार, हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील, सदर अस्पताल गेट और अंत में 11:30 बजे कलेक्ट्रियेट तक पहुंची।


डॉ. विजयेश कुमार ने कहा, “देखा है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है,” जिसके जरिए उन्होंने जनता की एकजुट ताकत और अपराध के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया।



इस रैली का मकसद न केवल सरकार को उसकी विफलताओं का आईना दिखाना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना भी है।

कल्याणी चौक पर मंत्रियों के पुतले दहन ने इस रैली को और तीखा बनाया, जो यह स्पष्ट करता है कि जनता अब अन्याय और असुरक्षा के माहौल को बर्दाश्त नहीं करेगी।

डॉ. विजयेश ने सभी नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की, ताकि बिहार में न्याय और सुरक्षा का माहौल स्थापित हो सके।





Leave a Reply