मुजफ्फरपुर में श्रम संसाधन विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों को योजनाएं के बारे में जानकारी कांटी प्रखंड के धमौली रामनाथ पूर्वी, गोदाई फुलकहां, शेरूकाही में दी गई।


जिसमें साइकिल योजना, घर मरमत योजना, औजार खरीदने के लिए, 2 बेटी के शादी के लिए 50-50 हजार रुपए, स्वाभाविक मृत्यु पर दो लाख एक्सीडेंशियल पर 4 लाख एवं दाह संस्कार के लिए 5000 रु के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।



नुक्कड़ नाटक अभिनेता संजय कुमार यादव के नेतृत्व में किया।नुक्कड़ नाटक योगी जी सेवा संस्थान वैशाली के द्वारा दस सदस्यीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।



नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से संजय कुमार यादव, कुमकुम भारती, चुन्नू ठाकुर,श्वेता स्वराज ,खुशबू ,अनीता कुमारी, प्रमिला देवी, लोक कलाकार सुनील कुमार, गोलू कुमार एवं अखिलेश सिंह मौजूद थे।







Leave a Reply