MUZAFFARPUR

नीतीश कुमार ही होंगे सीएम फेस या कोई और? पीएम मोदी से प्रशांत किशोर का सवाल

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सrवान के दरौंदा एवं महाराजगंज में जनसंवाद किया।

जनसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का बिहार आना कोई नई बात नहीं है। बिहार में चुनाव हैं इसलिए वो जरूर आएंगे लेकिन सवाल यह है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह डबल इंजन वाली NDA की सरकार है लेकिन क्या उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि क्या उन्होंने बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा। वो चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं लेकिन क्या उन्होंने बताया कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

उन्होंने पूछा कि थके हुए नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या NDA से कोई और नेता मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हैं इसलिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पलायन जैसे बिहार के मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.