पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. पहले दिन उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.

इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया. उसके बाद पीएम ने पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक रोड शो किया.

जहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की. वहीं 30 मई को मोदी रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे.

जहां हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ रैली को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

पीएम पहुंचे विजय सिन्हा के घर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के घर पहुंचकर उनके बेटे और वधू को आशीर्वाद दिया. उप-मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा.

हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है.

गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं.

आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा.’




Leave a Reply