बिहार की विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) के प्रदेश प्रवक्ता और साहेबगंज जिला पार्षद राजेश सहनी पर देवरिया थाना क्षेत्र के चक देवरिया गांव के पास उस समय हमला हुआ जब वह देर रात अपने घर की ओर लौट रहे थे।

साहेबगंज जिला पार्षद राजेश सहनी पर हमला रात के करीब 11 बजे किया गया। राजेश सहनी की गाड़ी पर अचानक पत्थरबाजी की गई। हालांकि, घटना में किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन यह जानलेवा हमला हो सकता था।

राजेश सहनी के अनुसार, अगर उनके वाहन के शीशे बंद नहीं होते, तो हमलावर सीधे जान ले सकते थे। हमले के समय राजेश सहनी कटारु पंचायत से बांध के रास्ते घर लौट रहे थे।



करीब आधा दर्जन समर्थक भी साथ में थे। जैसे ही गाड़ी चक देवरिया पहुंची, दोनों ओर से अचानक पत्थर फेंके गए।



राजेश सहनी ने उठाए सवाल
राजेश सहनी ने इस हमले को पूर्व नियोजित और जानलेवा हमला करार दिया है। उन्होंने बिहार सरकार से पूछा कि जब एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?”उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला लोकतंत्र और जनसेवा पर हमला है। ये राजनीतिक साजिश या आपराधिक धमकी, इसकी जांच की आवश्यकता है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना, देवरिया थाना, समेत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सरैया) कुमार चंदन को दी गई है पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक प्रमाण, गवाहों के बयान, और सीसीटीवी फुटेज (यदि उपलब्ध हो) की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply