MUZAFFARPUR

इसबार मानसून मचाएगा तबाही! बिहार में तीन दिनों तक आंधी-बारिश, देखें IMD का अलर्ट

पटना: बिहार में मानसून आने में अभी लगभग 18 दिन शेष हैं. अभी से इसका असर दिखने लगा है.

IMD ने तीन दिनों तक राज्य में अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है.

प्री मानसून का असर: प्री मानसून को लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. 28 मई को सुबह 08:30 बजे तक दबाव बना रहा.

पूर्वानुमानों के अनुसार यह मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ सकती है. इसके उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन (अवदाब) के रूप में विकसित होने की संभावना है.

तीन दिनों तक आंधी-बारिश: इस प्रभाव के कारण आगामी 2-3 दिनों में बिहार राज्य के मौसम में प्रमुख परिवर्तन हो सकता है. 29 से 31 मई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी.

29 मई को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर तथा बांका जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात, भारी वर्षा और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी.

शुक्रवार को भारी बारिश

30 मई 2025 को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका के कुछ इलाकों में भारी वर्षा, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है.

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

31 मई 2025 को भी किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया तथा कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी वर्षा तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवा चल सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.