MUZAFFARPUR

बिहार पुलिस की गाड़ी दु’र्घटनाग्रस्त, SI और सिपाही की मौ’त, 4 घा’यल

पटना : बुधवार की सुबह बिहार पुलिस के लिए बुरा समाचार लेकर आया.

राज्य के दो पुलिस कर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. परिवार वालों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी हादसे से स्तब्ध हैं.

गुजरात जा रही थी टीम 

दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम में बिहार पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अपराधियों को दबोचने के लिए एक टीम गुजरात के सूरत जा रही थी. तभी बुधवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई. वहीं चार पुलिस के जवान जख्मी हैं.

इंदौर में चल रहा घायल पुलिसकर्मियों का इलाज : मृत सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी पटना जिला के रहने वाले थे. जबकि सिपाही विकास कुमार जहानाबाद जिला के निवासी थे.

इसके अलावा इल घटना में जीवधारी कुमार, रंजन कुमार, मिथिलेश पासवान और संतोष कुमार घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल चार जवानों को इंदौर रेफर किया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा ?

इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी. अचानक अनियंत्रित हो गई. सड़क पर ही 2 से 3 पलटी खा गई. घटना स्थल पर ही दो पुलिस वालों की जान चली गई थी.

हालांकि हम लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला. इसके बाद औद्योगिक थाना की पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनएचएआई की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.