MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में निकाली गई जय हिंद यात्रा, भारतीय सेना के शौर्य को किया गया सलाम

मुजफ्फरपुर विधानसभा में “जय हिंद यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया, जहां ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की वीरता और शौर्यता को सम्मानित किया गया।

इस यात्रा की शुरुआत रमना पानी टंकी चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इसके बाद हाथी चौक पर ध्वजा प्रसाद साहू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने उत्साहपूर्वक रैली में हिस्सा लिया।

बता दें कि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यह रैली नकुलबा चौक होते हुए पुरानी गुदड़ी स्थित एक निजी होटल पहुंची, जहां “जय हिंद सभा” का आयोजन किया गया।

इस सभा में देश के वीर सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.