पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भले ही तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से दूर कर दिया है, लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई को पुत्र होने पर बधाई दी है.

विवादों के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को बधाई दी है. मंगलवार (27 मई) को तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के फिर से पिता बनने पर खुशी जतायी है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

लालू ने परिवार से किया था अलग
बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग करने की बात कही थी.

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर तेज प्रताप यादव को परिवार के सभी गतिविधि से अलग करने की बात कही थी.

दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उस वक्त विवादों से घिर गए जब उन्होंने अनुष्का के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

अनुष्का यादव के साथ अपने 12 सालों के रिलेशनशिप को लेकर तेज प्रताप यादव सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताप यादव ने जैसे ही अपने प्यार का इजहार किया बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई.

अकाउंट हैक करने की कही थी बात: वहीं 24 मई की शाम को पोस्ट हुआ, उसके बाद तेज प्रताप यादव ने रात 11 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश चल रही है.






Leave a Reply