अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने हेतु कार्यशाला के द्वितीय सत्र को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस को मानव बल, वाहन और अन्य सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं।

ऐसे में अब सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहें एवं अपराध पर पूर्ण अंकुश लगायें, गंभीर मामलों में त्वरित विचारण कराएं और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं।

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग पारसनाथ एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग दलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Comment here