MUZAFFARPUR

इंडो-नेपाल सीमा पर देखे गए डेढ़ दर्जन ड्रोन, बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी

मधुबनी: इंडो-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं. ड्रोन देखे जाने के बाद इंडो नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

इंडो-नेपाल सीमा पर देखे गए ड्रोन: एसएसबी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. दरअसल, नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं.

ड्रोन उत्तर से पूर्व की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर तुरंत पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए. ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

सुरक्षा बलों ने की पुष्टि: जयनगर एसएसबी बटालियन 48वीं के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि ड्रोन को जानकी नगर बीओपी के निकट जवानों ने वापस जाते देखा है, जिसके बाद एसएसबी जवानों को अलर्ट किया गया है.

वहीं, जब इस संबंध में नेपाल के जवानों से जानकारी प्राप्त की गई, तो उन्होंने इस बात से इनकार किया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना दिल्ली और दरंभगा एयरपोर्ट को दी गई है.

बिहार आने वाले हैं पीएम मोदी: ये साल बिहार के लिए चुनावी साल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को साधने के लिए बिहार आने वाले हैं.

ऐसे में उनके दौरे से ठीक पहले भारत नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में ड्रोन की आवाजाही देखी जाना एक गंभीर विषय है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.