MUZAFFARPUR

बिहार के बेतिया में भीषण आग से 100 से ज्यादा परिवार बेघर, लाखों का नुकसान

बिहार के बेतिया जिले के बगहा अनुमंडल के बसवरिया पंचायत स्थित पड़री गांव में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। इस आग ने पूरे गांव में भारी तबाही मचा दी।

करीब 100 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। इस आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और लोग पूरी तरह बेघर हो गए हैं।

आग कैसे फैली?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले गांव में धुएं का गुबार उठा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज गर्मी और आंधी की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि लोग घर से सामान भी नहीं निकाल पाए।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरा इलाका आग की चपेट में आ चुका था। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कई परिवारों का सब कुछ जलकर खत्म हो गया-न कपड़े बचे, न राशन, न पैसे। लोगों के पास सिर छुपाने की भी जगह नहीं बची है।

राहत और बचाव जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पुलिस, प्रशासन, मेडिकल टीम, और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

तेज आंधी और गांव की तंग गलियों की वजह से आग बुझाने में मुश्किल हुई, लेकिन काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.