बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पुराने और अनुभवी नेताओं की घर वापसी या घर बदलने का दौर शुरू हो गया है।

15 मई 2025 को गया जिले के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री जीएस रामचंद्र दास ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है।

यह राजनीतिक परिवर्तन ऐसे समय में आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कौन हैं जीएस रामचंद्र दास?
गया जिले से तीन बार विधायक (1980, 1985 बाराचट्टी से, 1998 उपचुनाव में बोधगया से)। वह कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं – भवन निर्माण, PWD और श्रम विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

मालती दास के सांसद बनने के बाद उपचुनाव जीतकर फिर विधानसभा पहुंचे।

उनके कार्यकाल में गया क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव और विकास कार्यों की लंबी सूची रही – मोहनपुर को प्रखंड, शेरघाटी को अनुमंडल और डोभी को प्रखंड का दर्जा दिलाया है।

प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पूर्व मंत्री और तीन बार के MLA (2 बार बाराचट्टी और 1 बार बोधगया) गया से आने वाले बिहार के वरिष्ठ समाजसेवी नेता श्री GS रामचंद्र दास और उनके नेतृत्व में पार्टी से प्रेरित अनेकों समर्थकों ने जन सुराज की सदसयता ली।






Leave a Reply