MUZAFFARPUR

बिहार के करीब 100 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

बड़ी खबर पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां एकसाथ करीब एक सौ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है।

सारण एसएसपी ने 98 पुलिस अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। एसएसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सारण जिले में मार्च के महीने में दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले जिले के 98 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करने का आदेश दिया था।

जिले के 98 लापरवाह अधिकारियों की पहचान होने के बाद एसएसपी ने अगले आदेश तक सभी के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया है। इनमें सबसे अधिक मुफस्सिल थाने के 12 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं 18 ऐसे आईओ भी हैं जिन्हें अच्छे काम के लिए पुरस्कृत भी किया गया है।

जिन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन हुआ है उनमें, दरियापुर, दाउदपुर और सहाजितपुर थाने के 6-6, इसुआपुर के 7, सोनपुर, मकेर, एकमा और जनता बाजार थाने के 4-4, हरिनाथपुर, भगवानबाजार, नयागांव, एएलटीएफ मढ़ौरा, गरखा नगर थाना, जलालपुर, रिविलगंज और कोपा के 2-2 अधिकारी शामिल हैं।

वहीं अवतारनगर, मढौरा, परसा और गौरा थाने के 3-3, दिघवारा के 5 और पानापुर, मशरक, डेरनी, अकीलपुर, तरैया, डोरीगंज, मांझी, रसूलपुर, बनियापुर और खैरा थाना के 1-1 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सारण एसएसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.