MUZAFFARPUR

बिहार के 11 जिलों में अगले 3 घंटे आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना: बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन परेशानी भी बढ़ गई है. लोगों की ये मुसीबत अभी खत्म होती भी नहीं दिख रही है. पटना मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वैशाली, जमुई, बांका में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: वैशाली, जमुई, बांका जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इन जिलों के लिए पटना मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी चंपारण में बरसेंगे बादल

वहीं पूर्वी चंपारण जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ ही नवादा जिले के कुछ भागों में भी अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है. यहां भी ऑरेंज अलर्ट है.

इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी

जमुई, शेखपुरा लखीसराय, दरभंगा, पटना और नालंदा में भी ऑरेंज अलर्ट है. यहां भी अगले दो तीन घंटे में बारिश और ठनका की संभावना जताई गई है.

येलो अलर्ट पर ये जिले

वैशाली, बांका, भागलपुर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना है. लखीसराय और मुंगेर में भी मौसम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मुजफ्फरपुर के भी कुछ भागों में बारिश होगी.

पटना में भी बारिश

वहीं पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली, पटना जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना है.

लोगों से सावधान रहने की अपील

साथ ही मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे.

क्या होता है ऑरेंज अलर्ट?

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या है? इस मतलब है कि मौसम का स्तर अधिक खराब है. इस स्थिति में आंधी-तूफान और तेज बारिश की भी संभावना होती है. ऐसे में इस अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए सावधान किया जाता है.

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.