MUZAFFARPUR

सम्राट चौधरी बोले- सुगम यातायात के लिए 10 हजार करोड़ की योजनाओं पर विभाग कार्यरत

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के कौटिल्या नगर कॉलोनी रोड (आशियाना मोड़-बीएमपी रोड से ईदगाह तक और नेहरू पथ (पिलर नं.-28) से आशियाना-बीएमपी रोड तक का शिलान्यास किया। साथ ही बिहार वेटरनरी साइंस यूनिर्वसिटी बाईपास रोड (वेस्ट आफ कंफेड ऑफिस से मैकेनिकल वर्कशॉप तक) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन जी ने की। वहीं, मौके पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पथ निर्माण विभाग पटना समेत पूरे बिहार को विकसित और व्यवस्थित बनाने में तत्परता से लगा हुआ है। पथ निर्माण विभाग पूरे पटना जिला में लगभग 10 हजार करोड़ की योजना पर काम कर रही है।

बिहार सरकार हमेशा से जनता को अच्छी सड़कें और सुगम संपर्क देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सुगम यातायात की अनुभूति प्राप्त होगी।

वहीं, मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पटना एयरपोर्ट हमेशा से शहर का लाइफलाइन रहा है। इस सड़क के निर्माण हो जाने से राजा बाजार, शेखपुरा और बीएमपी इलाके के लोगों को पटना एयरपोर्ट जाने में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

विधायक संजीव चौरसिया भी इस रोड के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। पटना एयरपोर्ट अब नई व्यवस्था के साथ बनकर तैयार है। चार तारीख को प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में पटना वासियों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी हो इसे देखते हुए सड़क का उद्घाटन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आठ करोड़ की लागत से नई राजधानी पथ प्रमंडल अंतर्गत बिहार वेटरनेरी साईंस यूनिवर्सिटी बाईपास पथ (कॉम्फेड ऑफिस से मेकेनिकल वर्कशॉप जगदेव पथ वाया बीआइटी) तक के सड़क का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया है।

इस पथ के दोनों तरफ फुटपाथ और नाला का निर्माण किया गया है। इस सड़क के निर्माण से हवाई अड्डा, फुलवारी शरीफ, जगदेव पथ और नेहरू पथ जाने वाले यात्रियों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा जिससे यातायात में सुगमता होगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.