MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा महिला संवाद कार्यक्रम

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम अपनी सफलता की ओर लगातार बढ़ रहा है. यह संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है. महिला संवाद कार्यक्रम। महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था |

जिला में 3507 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 16 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है | ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 32 कार्यक्रम हो रहे हैं |

जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है। एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हो रही है। आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 32 स्थानों पर किया गया। जिसमें 8 हज़ार से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई |

ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी। इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है। सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है |

आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है |

जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है |

लोगों को सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला तो आमदनी बढ़ी | विभिन्न पंचायत में हो रहे महिला संवाद के दौरान पेंशन की राशि, आवास की राशि और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाओं में राशि बढ़ाने का मांग किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.