MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर बार काउंसिल चुनाव: अधिवक्ता प्रियरंजन अन्नु ने जनरल सेक्रेटरी पद के लिए किया नामांकन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर बार काउंसिल चुनाव के लिए अधिवक्ता प्रियरंजन अन्नु ने जनरल सेक्रेटरी पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। जहां अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया। वहीं अधिवक्ता अन्नु ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करने की उम्मीदें जताईं।

साथ ही सभी अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हैं क्योंकि वे 26 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। अधिवक्ता अन्नु ने कहा कि प्रैक्टिस करने वालों के अनुरोध पर वे चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गिनाते हुए कहा कि कोर्ट में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था नहीं है, टूटे-फूटे बेंच हैं जिससे कई बार अधिवक्ताओं के कपड़े तक फट जाते हैं।

इसके अलावा एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट की कनेक्टिविटी नहीं है और आर्डर और सर्टिफाइड कॉपी मिलने में अधिवक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि अगर वे जीतते हैं तो बार काउंसिल के वित्तीय मामले को पारदर्शी बनाएंगे। इसके लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें हर महीने का हिसाब रहेगा और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की और कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.