जम्मू-कश्मीर में हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध मिठनपुरा पानी टंकी चौक से जुब्बा सहनी पार्क तक कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की।


कैंडल मार्च में मुख्य रूप से शामिल डॉ. ज्योति कुमारी ने कहा, “हम इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।


हम सरकार से मांग करते हैं कि आतंकियों को जल्द से जल्द ढेर किया जाए और उनके पीछे छिपे आकाओं को भी कड़ा सबक सिखाया जाए, ताकि हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान होश में आए।


कार्यक्रम के आयोजक डॉ. एके दास, अभय चक्रवर्ती, पवन चौहान, इम्तियाज़ अली, महफूज़ कुरैसी, आर्यन राज, अल्ताफ रजा, मुकेश पटेल, कौशल झा, राहुल झा, अमन राज, मयंक राज, देव कांत झा,

विशाल राज, किशन झा, युगांक राज, सौरव सिंह, आशीष सिंह, रवि पटेल, सुमित झा, शुभम श्रीवास्तव, मंटू सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।




Leave a Reply