MUZAFFARPUR

कांटी नगर परिषद के वार्ड 8 के पार्षद पुत्र बूढ़ी गंडक नदी में डूबा, खोजबीन शुरू

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी नगर परिषद अंतर्गत कांटी कस्वा, थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 8 के नगर पार्षद राममोहन पासवान के पुत्र मयंक कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष गोसाई टोला स्तिथ बूढ़ी गंडक तटबंध के समीप नदी में डूब गए।

मामले की जानकारी के बाद आसपास के लोगों एवं कई पार्षदों व अन्य नेताओं की हुजूम मौके पर उमड़ पड़ी।

स्थानीय गोताखोर फिलहाल नदी में डूबे मयंक को खोजने में लगे हुए हैं।

वही, इस घटना पर राज्य के पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने गहरी शोक व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि इस घटना से उनको काफी आघात लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.