MUZAFFARPUR

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुँवर सिंह की आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

कौन थे बाबू वीर कुंवर सिंह

भोजपुर जिले के शाही उज्जैनिया राजपूत परिवार में जन्मे कुंवर सिंह की पहचान केवल एक योद्धा के तौर पर नहीं है। अंग्रेजों के खिलाफ लगातार अभियानों की वजह से आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने स्कूल बनाने के लिए जमीनें दान दी। कौमी एकता के लिए आरा और जगदीशपुर में मस्जिद का निर्माण कराया। एक महादलित महिला को 52 बीघे का भूखण्ड दान कर दिया। आज इसे दुसाधि बधार के नाम से जाना जाता है। एक नेक इंसान की सारी खूबियां उनमें मौजूद थी।

अंग्रेजों को सात बार दिया शिकस्त

उनके बारे में कभी अंग्रेजों ने कहा था कि ‘अच्छा है की यह योद्धा 80 साल का है, युवा होता तो अभी भारत छोड़ना पड़ता।’ ‘अस्सी सालों की हड्डी में जागा जोश पुराना था,सब कहते हैं कुंवर सिंह वीर मर्दाना था।’ बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर,बंगला में उड़ेला अबीर। ढलती उम्र में नए जोश के सबसे बेहतरीन उदाहरण ‘बाबू साहेब’ ही है।

जी हाँ रणबांकुरे वीर कुंवर सिंह। जिन्होंने एक दो बार नहीं। बल्कि सात बार अंग्रेजों को शिकस्त दिया। 1857 में दानापुर से गदर का नेतृत्व कर उन्होंने आजमगढ़ तक कब्जा किया। 80 साल की आयु में उन्होंने लगभग 81 दिन तक आजमगढ़ को आज़ाद रखा।

23 अप्रैल 1858 को उन्होंने आज़ादी का ऐलान कर दिया। हालांकि बांह में लगी अंग्रेजों की गोली ने उनके शरीर के साथ दगाबाजी कर दी। ठीक तीन बाद ही 26 अप्रैल 1858 को उनका निधन हो गया।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ,

बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबू वीर कुँवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.