विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पटना के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार ने पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

उन्होंने पृथ्वी दिवस 2025 के थीम “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वे लोग नल से बूंद-बूंद गिरते जल की बर्बादी को रोकने एवं कमरे से बाहर निकलते वक्त पंखा-बत्ती बंद कर ऊर्जा के बचत में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के बारे में भी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बताया।

इस अवसर पर पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार संध्या कुमार, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः सोनी कुमारी एवं राजीव कुमार ने प्राप्त किया। मनीषा कुमारी की कविता “धरती सुखी क्यों है?”को लोगों ने काफी पसंद किया।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ रंजना कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। डॉ गौरव पांडे ने विषय प्रवेश एवं मुख्य वक्ता का परिचय कराया और फोटो सब नीलम कुमारी में धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ नीति किरण और डॉ कादंबनी ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया।




Leave a Reply