MUZAFFARPUR

बिहार में फिर से ठंड! 42 डिग्री तापमान के बीच घना कोहरा, तीन दिनों का अलर्ट

शेखपुरा: बिहार में 42 डिग्री तापमान और लू के बीच हैरान करने वाला दृश्य दिखा. शेखपुरा के बलराम आनन्द ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में इतनी गर्मी के बीच ऐसा दृश्य नहीं देखा. मंगलवार को सड़कों पर घना कोहरा छाया था. विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर थी. ऐसा लग रहा था कि बिहार में फिर से ठंड शुरू हो गयी है.

अप्रैल में क्यों छाया कोहरा?

अप्रैल की गर्मी में इस तरह कोहरा छाना एक वैज्ञानिक कारण है. कोहरा छाने का मतलब ये नहीं है कि सर्दी का मौसम आ गया है. जिले के फरपर अरियरी प्रखंड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कहते हैं कि यह पूरी तरह कोहरा नहीं होता है.

6 दिनों तक येलो अलर्ट

अगले दिन मौसम बिल्कुल सामान्य होने की संभावना है. 22 से 27 अप्रैल तक मौसम विभाग ने बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. 22 से 23 तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में गर्मी ज्यादा रहेगी.

इन जिलों में गर्मी बढ़ेगी

23 से 24 तक तक कुछ जिलों में राहत की उम्मीद है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम गर्म रहेगा. 24 से 25 तक पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिन और रात दोनों समय गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. इस दिन राज्य में 39 से 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा.

तीन दिनों तक चलेगा लू

25 से 27 अप्रैल तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी पड़ेगी. इन जिलों में तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस तीन दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा दर्ज किया जा सकता है.

आग का गोला बना रोहतास

मौसम विभाग की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में रोहतास का डेहरी इलाका आग का गोला बना रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. सिर्फ मुंगेर,सहरसा के अगवानपुर, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 1.9 डिग्री सेल्सिय तापमान में कमी आयी लेकिन अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

बिहार में बारिश

बारिश की बात करें तो 22 अप्रैल को अररिया और सुपौल मात्र दो जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. हालांकि यह पूर्वानुमान 21 अप्रैल के लिए जारी किया गया था लेकिन इसका असर मंगलवार 22 अप्रैल तक भी रहने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने इन दो जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.