MUZAFFARPUR

लालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, 19 दिन बाद AIIMS से हुए डिस्चार्ज

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। दो अप्रैल को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर चले गए हैं।

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसी जानकारी आई कि लालू प्रसाद का सुगर लेबल बढ़ गया है।

इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया ह कि उनके कंधे पर घाव हो गया है और ब्लड प्रेशर भी कम हो गया है।जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद को आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और फिलहाल दिल्ली मे ही रहेंगे। कुछ दिन तक दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर रहने के बाद पटना वापस लौट जाएंगे।

लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले आरजोडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एम्स पहुंचे थे और उनसे मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच लंबे दिनों के बाद यह मुलाकात हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.