MUZAFFARPUR

‘तेजस्वी मेरे छोटे भाई..’ नीतीश के बेटे निशांत का बड़ा बयान, बोले- ‘..आराम से 5 साल CM रह सकते हैं’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चाएं तेजी से हो रही है है. इन सबके बीच निशांत कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राजनीति में एंट्री के सवाल को टालते हुए कहा चलिए-चलिए. साथ ही जनता से भी बड़ी अपील की है.

निशांत की जनता से बड़ी अपील

निशांत कुमार ने कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि चुनाव होने वाला है तो एनडीए की सरकार बनाएं. अच्छे बहुमत से एनडीए को जीताएं. पिताजी (नीतीश कुमार) सीएम रहें. पिताजी फिर से विकास का काम जारी रखें.

तेजस्वी को लेकर क्या बोले निशांत?

पत्रकारों ने निशांत कुमार से सवाल किया कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कभी भी आपके विरोध में नहीं बोलते बल्कि तारीफ करते हैं, इस पर निशांत ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठीक है.

हमारे छोटे भाई हैं. ऐसा कहते हैं, अच्छी बात है. तेजस्वी यादव को सीएम फेस बताने पर निशांत ने कहा कि जनता देखेगी. जनता के बीच में चलते हैं. जनता ही निर्णय लेगी कौन अच्छा है, क्या है.

तेजस्वी के साथ जाने की संभावनाओं पर चुप्पी

निशांत से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में आप दोनों भाई (तेजस्वी यादव और निशांत कुमार) मिलेंगे, उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि ऐसा क्या है. इस मुद्दे पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा बल्कि मुस्कुराते रहे.

2020 के नतीजों से निराश दिखे निशांत: हालांकि निशांत कुमार 2020 के चुनाव में जेडीयू के प्रदर्शन पर निराश भी दिखे. उन्होंने कहा कि 2020 से बेहतर बहुमत इस बार दें. हमें 43 सीट से संतोष करना पड़ा था.

पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि पिताजी ने जो हर सेक्टर में पिछले 20 सालों में विकास किया है, उसे जनता को बताएं. जनता के बीच कार्यकर्ता जाएं और 2005 में क्या स्थिति थी और अब क्या है, बताएं.

पापा की नीतियों और योजनाओं का प्रसार करें. जब उनसे पूछा गया कि चुनाव में कैंपेन करेंगे तो वह इस सवाल को भी टाल गए.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.