मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक इम्पलाईज फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन की संयुक्त विस्तारित कार्यकारिणी समिति की बैठक होटल गायत्री पैलेस जीरो माईल मुजफ्फरपुर में प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि भारत सरकार का एक राज्य एक ग्रामीण बैंक नीति के तहत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का अमलगमेशन 1 मई 2025 को बिहार ग्रामीण बैंक के रूप में हो जायेगा ।

ग्रामीण बैंक का कार्य क्षेत्र अब सम्पूर्ण बिहार हो जायेगा । नये बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाओं की कुल संख्या 2100 तथा कुल स्टाफ 7500 से अधिक हो जाएगा । बैठक में सर्वप्रथम ए आई बी ई ए के संस्थापक एच एल परवाना की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई ।

अन्ततः सर्वसम्मति निर्णय लिया गया :
1. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक इम्पलाईज फेडरेशन एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर फेडरेशन का दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक इम्पलाईज फेडरेशन एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर फेडरेशन का आपस में क्रमशः अमलगमेट करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।
2. दोनों युनियन का आपस मे अमलगमेट करने के लिए कोर कमिटी का गठन किया गया ।

3. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक प्रबन्धन के समक्ष लम्बित समस्याओं के निदान के लिए पत्र दिया जाएगा ।

4. बाईपारटाईट से सम्बन्धित लम्बित मुद्दों के निष्पादन के लिए प्रयास किया जायेगा ।

बैठक को ऑफिसर फेडरेशन के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार, महासचिव नीरज कुमार चौधरी, उप महासचिव त्रिपुरारी चतुर्वेदी, प्रशान्त कुमार,

भोला पासवान, नीरज कुमार, भास्कर कुमार सिंह, रौशन कुमार झा, ने अपने सम्बोधन मे संगठन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सदस्यता बढ़ाने का संकल्प लिया ।





Leave a Reply