MUZAFFARPUR

मधुबनी में आयोजित पीएम मोदी की रैली में बोचहां से मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कि गई बैठक

मुजफ्फरपुर: अगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में बोचहां विधानसभा से मजबूत भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोचहां विधानसभा के कन्हौली विष्णुदत्त पंचायत में बैठक आयोजित कि गई।

 

इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बेबी कुमारी, जिला महामंत्री राशि खत्री, जिला मंत्री रितु आनंद, प्रभारी शैलेन्द्र मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मुशहरी पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार चुन्नु ने किया, मौके पर भाजपा नेता रामेश्वर दास, अविनाश ओझा,

राजेश शर्मा, बबलू तिवारी, विकास यादव, संतोष साह, रामबाबू सहनी व सातों शक्ति केन्द्र प्रमुख मौजूद रहे। इस मौके पर आमंत्रण पत्र भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.