MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर सब्जी उत्पादकों और मधुमक्खी पालकों को मिली बड़ी सौगात, मंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत 16 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति गठित है। जिसमें पारू, मुशहरी एवं कुढ़नी में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति में आधारभूत संरचना के निर्माण का शिलान्यास सहकारिता मंत्री, डॉ० प्रेम कुमार के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, बिहार सरकार, तिरहुत सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष, अमित कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, तिरहुत संघ सत्येन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक, तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फरपुर, राम नरेश पाण्डेय,

प्रबंध निदेशक, दि सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, श्रुति चन्द्र बोस, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, पूर्वी / पश्चिमी अंचल, मुजफ्फरपुर, राजीव कुमार यादव, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, कार्यालय जिला सहकारिता मुजफ्फरपुर, विनीत आनन्द एवं सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित हुए।

अधिप्राप्ति

खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत पैक्स/व्यापार मंडल के माध्यम से 104262 मे० टन धान के लक्ष्य के विरूद्ध 9966 किसानों से 87718.76 मे० टन अधिप्राप्ति की गई जो प्राप्त लक्ष्य का 84.15 प्रतिशत है। अब तक 60245 मे० टन चावल (सी०एम०आर०) के विरूद्ध 40369.39 मे० टन चावल राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति कर दी गयी है। जो कि प्राप्त लक्ष्य का 67 प्रतिशत है।

रबी विपणन मौसम 2025-26 में पैक्स व्यापार मंडल के माध्यम से प्राप्त 7745 मे० टन गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध 21 किसानों से 21.45 मे० टन गेहूँ अधिप्राप्ति अब तक की गई है।

गोदाम निर्माण योजना के तहत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 16 गोदामें में से 5 गोदाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है एवं 4 में निर्माण कार्य अंतिम स्थिति में है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 11 गोदामों में से 6 गोदाम का कार्य प्लींथ स्तर तक 2 गोदाम का कार्य लिंटर स्तर तक पूर्ण हो चुका है।

पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत चयनित 269 पैक्सों में 150 पैक्सों को कम्प्यूटर हार्डवेयर उपलब्ध करा दिया गया है। 25 पैक्सों को ई-पैक्स घोषित कर दिया गया है।

385 पैक्सों में से 223 पैक्सों में कॉमन सर्विस सेन्टर आई०डी० बनवाकर 118 पैक्सों के कॉमन सर्विस सेन्टर आई०डी० को क्रियाशील करा दिया गया है। जिसमें 210723/- रूपये का सेवा दिया गया है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी 2022-23 में 28241 एवं रबी 2023-24 का 796 किसानों का डी०एल०सी०सी० के स्तर से अग्रसारीत किया जा चूका है। इसका भूगतान किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर जिला में 35 पैक्सों के द्वारा उर्वरक का व्यवसाय किया जा रहा है। 17 पैक्सों के द्वारा उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए प्रशिक्षण हेतु आवेदन किया गया है। 29 पैक्सों में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना की जा चुकी है।

मुजफ्फरपुर जिला में प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र की स्थापना हेतु 7 पैक्सों के द्वारा आवेदन किया गया है। जिसमें एक पैक्स को ड्रग अनुज्ञप्ति प्राप्त हो चूका है।

भारत सरकार द्वारा नव गठित नेशनल कॉपरेटीव एक्सपोर्ट लि० में 5 पैक्स नेशनल कॉपरेटीव ऑर्गेनिक्स लि० में 5 पैक्स एवं भारतीय बीज सहकारी समिति लि० में 21 पैक्सों द्वारा आवेदन किया गया है।

मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत 150 पैक्सों में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजनान्र्गत यंत्रों की आपूर्ति कर दी गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.